Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»फ्रेंचाइजी मॉडल पर भारत में 50 एक्सक्लूसिव स्टोर खोलेगी रियलमी
    टेलीकॉम

    फ्रेंचाइजी मॉडल पर भारत में 50 एक्सक्लूसिव स्टोर खोलेगी रियलमी

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रियलमी ने भारत में फ्रेंचाइजी मॉडल पर 50 एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने की योजना बनाई है. इसके लिए कंपनी ने एक्सप्रेशंस ऑफ इंट्रेस्ट भी आमंत्रित किए हैं. यह घोषणा रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट और रियलमी इंडिया व यूरोप के सीईओ माधव शेठ ने रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो की लॉन्चिंग के दौरान की. उन्होंने कहा कि भारत में हम यूजर्स को वन स्टॉप एक्सपीरियंस देने के लिए अपने विजन का विस्तार कर रहे हैं. हमने 50 एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने की योजना बनाई है ताकि रियलमी कंज्यूमर्स अधिक रियलमी स्मार्टफोन और AIoT प्रॉडक्ट का एक्सपीरियंस ले सकें.

    Realme 7 और Realme 7 Pro की कीमत
    रियलमी 7 प्रो की भारत में कीमत 19,999 रुपये से शुरू है. यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है. Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा. वहीं रियलमी 7 की कीमत 14,999 रुपये से शुरू है. यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है. फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जो 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यह फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में बिकेगा.

    Realme 7 Pro की पहली सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे आएगी. हालांकि Realme 7 की पहली सेल इन्हीं दो प्लेटफॉर्म पर 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे आएगी. भविष्य में फोन की बिक्री ऑफलाइन स्टोर्स में भी होगी.

    Realme 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस
    ड्युअल-सिम (नैनो)
    एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI
    6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो
    होल पंच डिस्प्ले डिजाइन
    ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर
    क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस- एफ/1.8 लेंस के साथ 64 एमपी Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर+ 8 एमपी सेकेंडरी कैमरा+ 2 एमपी मोनोक्रोमसेंसर+ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 एमपी कैमरा
    सेल्फी के लिए एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 एमपी फ्रंट कैमरा
    इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
    4,500 mAh बैटरी. यह कंपनी की 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है.
    Oppo F17 Pro भारत में लॉन्च, एयर जेश्चर फीचर के साथ मिलेगा क्वाड कैमरा सेटअप; जानें कीमत

    Realme 7 स्पेसिफिकेशंस
    डुअल-सिम (नैनो)
    एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड Realme UI
    6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ.
    पंच होल डिस्प्ले
    ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर
    क्वाड रियर कैमरा सेटअप- प्राइमरी कैमरा 64 एमपी+ 8 एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा+ 2 एमपी मोनोक्रोम शूटर+ 2 एमपी कैमरा
    सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर
    5,000 एमएएच बैटरी. यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

    realme
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदिल्ली में 9 सितंबर से पब और बार खोलने की मिली इजाज़त
    Next Article अमेरिका का बजट घाटा रिकार्ड 3300 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.