Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»अगस्त में भी घटा जीएसटी कलेक्शन
    अन्य

    अगस्त में भी घटा जीएसटी कलेक्शन

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स (GST) के मोर्चे पर सरकार को अगस्त 2020 में और झटका लगा है. सरकार को जुलाई से भी कम राजस्व अगस्त माह में मिला है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसर, अगस्त में सकल जीएसटी कलेक्शन 86,449 करोड़ रुपये रहा. जोकि तय लक्ष्य से काफी कम है. पिछले साल अगस्त में हुए जीएसटी कलेक्शन 88 फीसदी रेवेन्यू ही इस साल अगस्त में मिला है. जुलाई में यह 87,422 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. इस तरह जुलाई की तुलना में सरकार को जीएसटी से 973 करोड़ रुपये कम आय अगस्त में हुई है. जीएसटी का संग्रह जून के 90,917 करोड़ रुपये रहा था.

    वित्त मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2020 में CGST 15,906 करोड़ रुपये, SGST 21,064 करोड़ रुपये, IGST 42,264 करोड़ रुपये (19,179 करोड़ का वस्तुओं के आयात पर कलेक्शन शामिल) और सेस से 7,215 करोड़ रुपये (673 करोड़ का वस्तुओं के आयात पर कलेक्शन) का राजस्व संग्रह हुआ.

    मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने नियमित सेटलमेंट के तहत 18,216 करोड़ रुपये के सीजीएसटी और 14,650 करोड़ रुपये का आईजीएसटी से एसजीएसटी के क्लेम का भुगतान किया. अगस्त 2020 में नियमित सेटलमेंट के बाद केंद्र और राज्य सरकारों का कुल आमदनी सीजीएसटी से 34,122 करोड़ रुपये और एसजीएसटी से 35,714 करोड़ रुपये रही.

    प्रमुख राज्यों में दिल्ली, प​श्चिम बंगाल, झारखंड और गोवा से जीएसटी रेवेन्यू में अच्छी खासी गिरावट आई है. जबकि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और नगालैंड से जीएसटी की आमदनी बढ़ी है.

    gst
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleधनपतियों की सूची में Elon Musk ने जुकरबर्ग को पछाड़ा
    Next Article सोने चांदी के भाव में उछाल
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.