रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RRVL) ने शनिवार को फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के खुदरा व थोक कारोबार और लॉजिस्टिक्स व वेयरहाउसिंग बिजनेस के अधिग्रहण की घोषणा की. रिलायंस रिटेल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एकमुश्त 24,713 करोड़ रुपये में यह सौदा होगा. इस अधिग्रहण योजना के तहत फ्यूचर ग्रुप अपनी कुछ कंपनियों का विलय फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में कर रहा है.
कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत फ्यूचर ग्रुप के खुदरा और थोक कारोबार को आरआरवीएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (RRFLL) को ट्रांसफर किया जाएगा.

