नई दिल्ली: केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लोन को सस्ता बना दिया है. बैंक ने गुरुवार को विभिन्न कर्ज अवधियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिग रेट्स (MCLR) में 0.3 फीसदी तक की कटौती की है. यह जानकारी बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है. नई कर्ज दरें 7 अगस्त से प्रभावी होंगी. बैंक ने कहा है कि कटौती के तहत ओवरनाइट ओर एक माह की अवधि के लिए लोन पर MCLR को 0.2 फीसदी घटाकर 7-7 फीसदी पर ला दिया गया है.
तीन माह की अवधि के कर्ज पर MCLR को 7.45 फीसदी से कम कर 7.15 फीसदी कर दिया गया है. वहीं 6 माह की अवधि के कर्ज पर MCLR को 7.50 फीसदी से घटाकर 7.40 फीसदी और एक साल की अवधि वाले कर्ज पर 7.55 फीसदी से घटाकर 7.45 फीसदी कर दिया गया है.

