Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
    इक्विटीज

    लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को करीब आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। दूरसंचार कंपनियों के 1.47 लाख करोड़ रुपये का राजस्व बकाए का भुगतान नहीं करने पर उच्चतम न्यायालय के सख्त रुख के चलते बैंकिंग शेयरों पर दबाव बढ़ गया।

    इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 202.05 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 41,257.74 पर बंद हुआ। सूचकांक में शामिल 22 शेयर घाटे में बंद हुए। एनएसई निफ्टी 61.20 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 12,113.50 पर बंद हुआ। दिन में बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी और एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

    उच्चतम न्यायालय ने दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ 1.47 लाख करोड़ रूपए के समेकित सकल राजस्व (एजीआर) की अदायगी के न्यायिक आदेश पर अमल नहीं करने पर शुक्रवार को कंपनियों को नोटिस जारी कर पूछा कि क्यों नहीं उनके खिलाफ अवमनना कार्यवाही की जाये। इस आदेश से प्रभावित दूरसंचार कंपनियों को कर्ज देने वाले बैंकों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। खासतौर से वोडाफोन आइडिया के कर्जदाताओं पर दबाव दिखा।

    सेंसेक्स में इस दौरान इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक 4.38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा पावरग्रिड, एसबीआई, हीरो मोटोकॉर्प और एनटीपीसी में भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर भारती एयरटेल 4.69 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे अधिक बढ़ने वाला शेयर रहा। विश्लेषकों का अनुमान है कि भारतीय दूरसंचार उद्योग अब निजी क्षेत्र की दो कंपनियों के अधिकारी की ओर बढ़ रहा है।

    वोडाफोन आइडिया, जिस पर 53,000 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है, के शेयरों में 23.21 प्रतिशत की गिरावट हुई। कारोबारियों का कहना है कि 17 मार्च तक बकाए का भुगतान करने के लिए दूरसंचार कंपनियों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के चलते बैंकों कि परिसंपत्तियों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, क्योंकि उन्होंने इस क्षेत्र में अच्छा खासा कर्ज दे रखा है। जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि भारी मुद्रास्फीति और निकट भविष्य में रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कटौती की गुंजाइन नहीं होने के कारण भी बैंकिंग शेयर दबाव में हैं। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर भी घरेलू बाजार पर देखने को मिला।

    बैंकों की ब्याज दरों से प्रभावित वाले ऑटो क्षेत्र के शेयर भी दबाव में रहे क्योंकि जनवरी में थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 3.1 प्रतिशत हो गई है। इसके चलते हीरो मोटोकार्प के शेयर 2.24 प्रतिशत गिर गए और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.91 प्रतिशत की गिरावट हुई। एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी में 1.98 प्रतिशत और एयूएल में 1.20 प्रतिशत की गिरावट हुई। इन शेयरों में महंगाई के बढ़ने की आशंका के चलते दबाव बना। इस दौरान बढ़ने वाले शेयरों में एचसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, आरआईएल और टेक महिंद्रा शामिल थे। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 115.89 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी में 15.15 अंकों या 0.12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

    close red sensex nifty Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleवैगनआर का सीएनजी वैरियंट लॉन्च, एक्स शोरूम कीमत 5.32 लाख
    Next Article कर्ज मांगने के पीछे छल-कपट का इरादा नहीं था: माल्या
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    SBI म्यूचुअल फंड का नया NFO: एक फंड में इक्विटी और डेट का फायदा

    August 21, 2025

    भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार: रुपये में हल्की मजबूती, चिंता गहराई

    August 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.