मुंबई: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को अपना ज्यादातर शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह 61 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 478 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 61.13 अंक या 0.16 प्रतिशत के लाभ के साथ 38,470.61 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक या 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 11,269 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर लाभ में रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में नुकसान रहा।
