नयी दिल्ली: आरबीएल बैंक और जोमैटो ने सोमवार को यहां मास्टरकार्ड की मदद से को-ब्रांडेड क्रेडिट पेश किया। आन लाइन फूड डिलिवरी बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रख कर यह कार्ड पेश किया गया है।
इन कंपनियों की एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्डधारक पर जोमैटो से आनलाइन या आफ लाइन फूड बुकिंग पर कई लाभ की पेशकश की जाएगी। इसमें जोमैटो क्रेडिट्स, जोमैटो गोल्ड ग्लोबल मेंबरशिप और सभी प्रमुख घरेलू एयरपोर्ट्स पर लाउंज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
आरबीएल बैंक को इससे तेजी से बढ़ते क्रेडिट कार्ड कारोबार में अपने परिचालन को विस्तृत और मजबूत बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड कारोबार के प्रमुख उत्कर्ष सक्सेना ने कहा, “ऑनलाइन फूड डिलिवरी में वृद्धि का रुख देखा जा रहा है… आरबीएल बैंक के पास वर्तमान में 25 लाख क्रेडिट कार्ड धारक हैं, और हम एडिशन कार्ड्स की संभावना के बारे में काफी रोमांचित हैं। ”

