नयी दिल्ली: रियल्टी कंपनियों के संगठन नेशनल रीयल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) ने राजेश गोयल को संगठन का महानिदेशक नियुक्त किया है। नारेडको ने बयान में कहा कि इससे पहले गोयल हिंदुस्तान प्रीफैब लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक थे। गोयल के पास 37 साल का पेशेवर अनुभव है। वह आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रमों की अगुवाई कर चुके हैं। वह नवंबर, 2019 को हिंदुस्तान प्रीफैब के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। नारेडको के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि गोयल के व्यापक अनुभव से नारेडको की वृद्धि और विकास में मदद मिलेगी।
Previous Articleकिसानों के लिए ‘वन फसल-वन नेशन’
Next Article ऐपल जैसी अमेरिकी कंपनियों पर नए कर लगाएंगे ट्रम्प
Related Posts
Add A Comment

