मोटोरोला (Motorola) अब चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है. कंपनी लगातार बाजार में नए स्मार्टफोन्स को उतार रही है. Moto G9 Plus के बाद, अब कंपनी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto E7 Plus लॉन्च किया है. इस नए स्मार्टफोन को अभी ब्राजील में लॉन्च किया गया है लेकिन E7 Plus को जल्द दूसरे बाजारों में भी उतारा जा सकता है.
Moto E7 Plus की कीमत का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. मोटोरोला ने स्मार्टफोन को अपनी ब्राजील वेबसाइट पर लिस्ट किया है. वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन Amber Bronze और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा.
Moto E7 Plus में 6.5 इंच का एचडी प्लस स्क्रीन दिया गया है. इसके साथ टॉप पर एक स्मॉल नॉच है. इस नॉच में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मौजूद है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर है. फोन में 4GB की रैम और 64GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम कुछ कस्टमाइजेशन के साथ दिया गया है.
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग के साथ मौजूद है.
फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ और पोर्टरेट मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है. बैक पर एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. बैक पर दिए मोटोरोला के लोगो में फिजिकल फिंगप्रिंट सेंसर भी है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS, 4G VoLTE, 3.5mm का हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है.
Moto E7 Plus का वजन 200 ग्राम है और यह 165.2×75.7×9.2mm के साथ आता है. इसमें gyroscope, accelerometer और proximity सेंसर दिया गया है.

