शेयर बाजार में मिडकैप शेयरों में पिछले दिनों में काफी रफ़्तार देखी गई है, ज्यादातर मिडकैप शेयरों में पॉजिटिव रिटर्न देखने को मिला है जिसके चलते नवंबर में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने निवेशकों को 10 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 5.9 फीसदी की बढ़त हासिल की है.
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स के12 से ज्यादा शेयरों ने 20 फीसदी से ऊपर का रिटर्न दिया है जिसमें पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन सबसे आगे रहा है। नवंबर में पीएफसी के शेयर ने निवेशकों को करीब 42 फीसदी का मोटा रिटर्न दिया है. वहीं प्रेस्टीज एस्टेट ने 39, एचपीसीएल ने 35, बीएचईएल ने 33 और टोरेंट पावर ने निवेशकों को 30.5 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा ट्रेंड, REC, पीबी फिनटेक, अल्केम लैब्स, टीवीएस मोटर्स, अरबिंदो फार्मा और यस बैंक ने निवेशकों को 20 से 29 फीसदी तक रिटर्न दिया है. तो कह सकते हैं कि नवंबर इन कम्पनीज के शयरों के लिए बहुत अच्छा गया और जिसने भी इन कम्पनीज के शेयरों में पैसा लगाया उसने मोटा मुनाफा कमाया।
दूसरी तरफ निफ्टी मिडकैप इंडेक्स के 8 से ज्यादा शेयरों ने नवंबर में निवेशकों को काफी निराश किया है. व्हर्लपूल में सबसे ज़्यादा गिरावट आयी, ये शेयर 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप पर रहा। इंडियन बैंक 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़का . लिंडे इंडिया, वोडाफोन आइडिया, टाटा कम्युनिकेशंस, डिलीवरी, ज़ी एंटरटेनमेंट और एबी कैपिटल में 1 से लेकर 4 फीसदी तक की ढलान देखी गई।
वहीँ नवंबर महीने में शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में 5.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 1,134 पॉइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शुक्रवार यानि 1 दिसंबर के सत्र में निफ्टी भी अब तक के अपने हाई लेवल 20,267.90 अंक पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 20,283 अंक का स्तर छुआ जो इसका अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

