नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मारुति सुजुकी कार की बिक्री पर सबसे बड़ा दांव लगाने जा रही है या यूं कहें कि नई पहल शुरु करने जा रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कार सेल्स को डिजिटल रूप देने के लिए सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है।
कंपनी अब कोविड-19 के बाद कारों की बिक्री के ‘डिजिटल फर्स्ट अप्रोच टू कस्टमर रिलेशनशिप एंड सेल’ नाम का एक प्रोग्राम बना रही है। जिस लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी कारों की बिक्री के लिए कंपनी इस प्रोग्राम को अपनाएगी।
कोरोना के कारण लॉकडाउन घोषित होने से डिजिटल को काफी बढ़ावा मिला है। यहां तक लॉकडाउन के चलते वर्क फ्रॉम होम के चलन में भी तेजी आई है। इस बीच मारुति सुजुकी देश में कारों की बिक्री के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने के लिए जोर दे रही है।
कंपनी अपनी बिक्री का माध्यम बदल रही है। कंपनी ने अपने सभी डीलर्स को नया मेमो जारी किया है। जिसमें कहा है कि हम अपने बिजनेस को बढ़ाने पर विचार करें और ग्राहकों से जुड़ने के लिए कोई नया जरिया इजाद करें।

