नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2020 में जिम्नी को पेश किया गया था जिसकी लांचिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक सस्पेंस बना कर रखा है। फिलहाल खबर है कि मारुति सुजुकी अपनी इस एसयूवी के लिए प्रोडक्शन लाइन का निर्माण कर रही है। बता दें, कि 3 डोर वाली मारुति जिम्नी को विदेश में निर्यात के लिए भारत में ही बनाया जा सकता है।
मारुति जिम्नी हार्टेक प्लेटफॉर्म पर आधारित है, कंपनी ने इसे खास ऑफरोडिंग के लिए तैयार किया है। जिसमें 4WD का विकल्प मिलता है, वहीं भारतीय स्पेक में कंपनी इसे 2WD-high, 4WD-high और 4WD-low के बीच स्विच करने के लिए लॉ रेंज ट्रांसफर को भी जोड़ सकती है। इस कार का कंपनी गुड़गांव फेसेलिटी से निर्यात मई या शुरुआती जून में शुरू कर सकती है।
2020 मोटर शो में पेश होने वाली कार के एक्सटीरियर से लेकर इसके इंटीरियर में भी खास ग्रीन कलर का प्रयोग किया है। वहीं इसके फ्रंट में मस्क्यूलर बंपर, स्कीड प्लेट और एयरडैम का प्रयोग किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस एसयूवी को 2021 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम,ऑटो AC, हिटेड सीट, स्टीयरिंग माउंटे कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पैसेंजर के लिए ग्रैब हैंडल जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

