Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एलएंडटी और एमबीडीए डेफएक्सपो लखनऊ में पेश करेगी नई पीढ़ी की हथियार प्रणाली
    प्रेस विज्ञप्ति

    एलएंडटी और एमबीडीए डेफएक्सपो लखनऊ में पेश करेगी नई पीढ़ी की हथियार प्रणाली

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग कांगलोमेरेट और निजी क्षेत्र की बड़ी रक्षा कम्पनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) तथा मिसाइल सिस्टम में विश्व की अग्रणी कम्पनी एमबीडीए के संयुक्त उद्यम एलएंडटी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम्स (एलटीएमएमएसएल) ने मिसाइल (इनर्ट’) इंटीग्रेशन फेसेलिटी स्थापित की है।घरेलू और वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखते हुए एलटीएमएमएसएल ने मिसाइल सब सिस्टम और मिसाइल वेपन लाॅन्च सिस्टम के लिए एसेम्बली, इंटर्न इंटीग्रेशन (बिना विस्फोटक के) और टेस्टिंग फेसेलिटी स्थापित की है। यह कोयंबटूर के स्पेशल इकोनाॅमिक जोन (सेझ) में 16 हजार वर्ग मीटर में स्थापित की गई है जो तमिलनाडु डिफेंस इंडस्ट्रियल काॅरिडोर का हिस्सा है।एलटीएमएमएसएल 2017 में स्थापित हुई थी और इसके पास निर्यात के कुछ आर्डर आए थे। नई फेसेलिटी अत्याधुनिक हथियार प्रणाली और परीक्षण उपकरण जैसे मिसाइल लाॅन्चर और एयरफ्रेम सैगमेंट साथ में कंट्रोल एक्टुएशन युनिट्स आदि की डिलीवरी चालू वर्ष 2020 से ही शुरू कर देगी।एलएंडटी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम्स के चेयरमैन जे. डी. पाटिल ने इस बारे में कहा, ‘‘एलएंडटी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम्स घरेलू उत्पादन के जरिए आधुनिक मिसाइल और मिसाइल सिस्टम्स भारतीय सेनाओं को दे रही है। कोयंबटूर में नई इंटीग्रेशन फेसेलिटी इस दिशा में पहला कदम है। हम लखनऊ में आयोजित होने जा रहे DEFEXPO20 में नई पीढ़ी की कुछ हथियार प्रणालियां प्रदर्शित करने जा रहे हैं।‘‘

    एलएंडटी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम्स के बोर्ड मैम्बर और वाइस चेयरमैन पास्कल डी बार्टोलोमियो ने कहा, ‘‘कोयम्बटूर में इस फेसेलिटी का शुरू होना एलएंडटी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम्स के संयुक्त उपक्रम और भारत के डिफेंस इंडस्ट्री सेक्टर के लिए बहुत बड़ा कदम है। यहां मौजूदा तकनीकी और मानव क्षमता के माध्यम से भारत अपनी रक्षा सेनाओं और विदेशी बाजार के लिए अत्याधुनिक रक्षा उपकरण तकनीक देेने में बहुत अच्छे ढंग से सक्षम हो सकेगा।‘‘

    एलटीएमएमएसएल ने भारतीय नौसेना की शाॅर्टरेज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (एसआरएसएएम) एयर डिफेंस जरूरत को भी पूरा किया है। इससे आगे बढ़ते हुए एलटीएमएमएसएल अब एक्सोसैट एमएम 40 ब्लाॅक 3 एंटी शिप मिसाइल और पांचवी पीढ़ी की एंटीटैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम5) भी भारतीय रक्षा सेनाओं को उपलब्ध करवा रही है।

    एटीजीएम5 एमएमपी बैटलफील्ड टैंक रोधी हथियार की अगली पीढ़ी की तकनीक पर आधारित होगा। यह फ्रांस में पहले ही उपयोग किया जा रहा है। एटीजीएम5 पूरी तरह भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित उत्पाद होगा। इसके जरिए अहम तकनीक भारत आएगी।

    DefExpo inert L&T MBDA
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदिन भर उतार चढ़ाव के बाद मज़बूत बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
    Next Article जायडस कैडिला की सैरोगलाइटेजर मैग्नेशियम को DGCI से मिली मंजूरी
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.