नयी दिल्ली: लिवप्योर ने 70 प्रतिशत वॉटर रिकवारी वाला नया वाॅटर प्यूरीफायर लाँच करने की घोषणा की है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि रिवर्स ऑस्मोसिस(आरओ) आधारित वाॅटर प्यूरीफायर है एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। नयी प्रौद्योगिकी के बल पर 70 प्रतिशत वॉटर रिकवरी वाला वॉटर प्यूरीफायर उतारा गया है।
यह आरओ मौजूदा आरओ से उपलब्ध 25 से 30 प्रतिशत रिकवरी के मुकाबले 70 प्रतिशत पानी रिकवर करेगा। इससे प्रति वर्ष लगभग 20,000 लीटर पानी की बचत होगी। इसे जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। उच्च स्तर पर पानी की रिकवरी देने वाले इस आविष्कार के लिए पेटेंट का आवेदन किया गया है।

