दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors ने अपनी जनवरी सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिनमें किआ मोटर्स ने जनवरी 2020 के महीने में अब तक सबसे ज्यादा यूनिट 15,450 सेल की हैं। हालांकि इसमें कुछ यूनिट Carnival की भी शामिल हैं। ये आंकड़ा पिछले माह की तुलना में करीब 232.6 प्रतिशत ज्यादा है। किआ माटर्स ने भारत में सेल्स में दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां Renault, Tata, Honda, Toyota, Ford को पीछे छोड़ दिया है।
Seltos की लांचिंग के समय इंट्रोडक्टरी प्राइस 9.69 लाख रुपये रखी गई थी। जिन्हें 1 जनवरी 2020 से 35,000 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है। यानी अब सेल्टॉस के बेस पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 9.89 लाख रुपये हो गई है। वहीं इसके टॉप स्पेक की कीमत 17.34 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। सेल्टॉस वर्तमान में 18 वेरिएंट और दो कैटेगरी Tech-line and GT-line में उपलब्ध है, जिसमें टेक-लाइन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल मिलता है। वहीं स्पोर्टियर जीटी-लाइन में 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है।

