नई दिल्ली: कोरोना के कारण पूरा सिस्टम ठप हो गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे घरों से बाहर नहीं निकलें। ऐसे में इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमा कंपनियों से कहा कि वह पॉलिसी रिन्यू करने की तारीख में एक महीने की मोहलत दे। इसको लेकर IRDAI की तरफ से 23 मार्च को प्रेस रिलीज जारी किया गया है।
प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू के मामले में इंश्योरेंस कंपनियां 30 दिनों तक लेट को माफ कर सकती हैं और इसे पॉलिसी ब्रेक नहीं माना जाएगा। इंश्योरेंस कंपनियों से यह अपील की गई है कि वे पॉलिसी होल्डर्स को समय रहते ही इसकी जानकारी दें, ताकि उनके पास पॉलिसी को जारी रखने के पर्याप्त मौके हों।

