मुंबई: आईसीआईसीअई होम फाइनेंस ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज 0.20 प्रतिशत कम कर दिया है।
कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि नई दरें दो करोड़ रुपये तक की जमा पर लागू होंगी।
इसके साथ ही कंपनी ने 25 माह की अवधि की एक नई योजना पेश की है। इसमें 7.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को उनके एफडी पर मूल और विशेष योजना के तहत चौथाई प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

