नयी दिल्ली: जीई पावर इंडिया ने नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लि. (एनईसीएल) को 12 टर्बाइन जेनरेटरों की आपूर्ति का 818.3 करोड़ रुपये का आर्डर रद्द कर दिया है।
जीई पावर ने बीएसई को 10 जनवरी, 2018 को सूचित किया था कि उसने एनईसीएल को 80 मेगावॉट क्षमता के 12 फुल कैप्लान टर्बाइन जेनरेटरों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, उसके परीक्षण और चालू करने का आर्डर दिया है।
अब कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि उसने आर्डर को रद्द करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए यह ठेका रद्द कर दिया है। कंपनी ने कहा कि एनईसीएल में कामकाज स्थगित रहने और निकट भविष्य में इसके फिर शुरू होने को लेकर अनिश्चितता की वजह से उसने यह कदम उठाया है।

