अहमदाबाद: फॉर्चून ब्रैंड के तहत खाद्य तेल और खाद्य उत्पादों के विक्रेता अडानी विल्मर समूह ने सोया चंक्स(सोया बड़ी) उत्पाद को रेडी-टू-कुक श्रेणी ‘सोया चंकीज’ में लॉन्च किया है। खिचड़ी के बाद रेडी-टू-कुक श्रेणी में यह इसका दूसरा उत्पाद है।
‘5 मिनट सोया चंकीज’ को तीन मजेदार स्वाद मैक्सिकन साल्सा, चीनी मंचूरियन और अफ्रीकन पेरी पेरी में लॉन्च किया गया है। सोया चंकीज में दूध की तुलना में 10 गुना अधिक प्रोटीन होता है। रेडी-टू-कुक सोया चंकीज एक सुविधाजनक मसाला मिक्स पाउच के साथ आता है और इसे केवल पांच मिनट में पकाया जा सकता है।
अडानी विल्मर के मार्केटिंग विभाग के मुख्य अधिकारी अजय मोटवानी ने कहा कि, अपने बच्चों के नास्ते में पोषण शामिल करना माता के लिए कठिन कार्य है। जो स्वादिष्ट है वह स्वस्थ नहीं है, और जो स्वस्थ है वो कई बार स्वादिष्ट नहीं होता। सोया चंकीज में स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य की जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि फॉर्चून सोया चंकीज की शुरूआत खुद को एक पूर्ण फूड और एफएमसीजी कंपनी में बदलने की दिशा में अडानी विल्मर का एक बड़ा कदम है।
सोया चंकीज बच्चों, युवा पेशेवरों और कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो खाना पकाने में बहुत अधिक समय लगाए बिना वाजिब कीमत पर स्वास्थ्य और स्वाद दोनों चाहते हैं। यह अपने लोकप्रिय सोया चंक्स का एक सुविधाजनक विस्तारण है, जिसे भिगोने, धोने और निचोडने की जरूरत नहीं है। इसका 58.5 ग्राम का एक भाग पौष्टिक है और बच्चे के पोषण को पूरा कर सकता है। इसे 250 मिलीलीटर पानी के साथ प्रेशर कुकर में 5 मिनट में आसानी से पकाया जाता है।
फॉर्चून सोया चंकीज को शुरूआत में पश्चिम बंगाल में और बाद में अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।

