Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»सुरक्षा और एकजुटता के लिए : एमवे इंडिया ने कोविड-19 से निपटने के लिए दीपालय चिल्ड्रंस होम, गुसबेठी, हरियाणा से हाथ मिलाया
    प्रेस विज्ञप्ति

    सुरक्षा और एकजुटता के लिए : एमवे इंडिया ने कोविड-19 से निपटने के लिए दीपालय चिल्ड्रंस होम, गुसबेठी, हरियाणा से हाथ मिलाया

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Disinfectant drive in Haryana
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 3000 से अधिक लाभार्थियों के जीवन को प्रभावित करने वाले देश भर में 36 स्थानों पर अपने एनजीओ पार्टनर्स के लिए स्वच्छता और कीटाणुशोधन का संचालन किया
    • समुदायों को समर्थन और सशक्त बनाने के लिए अपने ‘एनजीओ पार्टनर्स’ के प्रयासों का संवर्द्धन किया

    हिसार: देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्रों में कमजोर समुदायों का सहयोग करने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखे हुए है। लोगों को बेहतर, स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने संबंधी अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप एमवे इंडिया लगातार समुदायों का सहयोग करने के तरीकों और साधनों की खोज कर रहा है और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें सहायता प्रदान करने के अपने प्रयासों को और तेज किया हुआ है।

    चूंकि महामारी के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता का अत्यधिक महत्व है, इसलिए एमवे इंडिया ने पूरे भारत में 12 एनजीओ पार्टनर्स के परिसरों, दिल्ली में पॉवर ऑफ फाइव न्यूट्रिशन और शिक्षा कार्यक्रम के तहत 9 आंगनवाड़ी केंद्रों, डिंडीगुल जिले के 15 गांवों में सूक्ष्मजीवविज्ञानी संदूषण के स्तर को कम करने के लिए स्वच्छता और कीटाणुशोधन अभियान का संचालन किया है। इस अभियान के तहत 3000 से भी अधिक वंचित बच्चों एवं वयस्कों के जीवन को लाभ पहुंचाते हुए लगभग 1,30,000 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर किया गया। हरियाणा में स्वच्छता अभियान तावड़ू ब्लॉक के गुसबेठी गांव स्थित दीपालय चिल्ड्रंस होम के परिसर में 13,000 वर्ग फुट क्षेत्र को कवर करते हुए चलाया गया।

    पहलों पर टिप्पणी करते हुए सीनियर वाइस-प्रेजिडेंट – नॉर्थ एंड साउथ श्री गुरशरण चीमा ने कहा, “एमवे इंडिया विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए समुदाय का सहयोग करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। यह मुश्किल दौर न केवल हमारी मजबूती और लचीलेपन की परीक्षा है, बल्कि हमारे लिए सामूहिक प्रयास की ताकत को प्रदर्शित करने का अवसर भी है। हम मानवता और अपने समुदायों की मजबूती से निरंतर प्रेरणा ले रहे हैं तथा लोगों को बेहतर, स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के अपने उद्देश्य के अनुरूप ही समाज के कमजोर वर्गों को निरंतर सहयोग के लिए उनके अत्यंत आभारी हैं।”

    अभूतपूर्व लॉकडाउन अवधि के दौरान, सामाजिक दूरी के मानदंडों के अनुरूप, एमवे इंडिया ने विभिन्न डिजिटल उपकरणों के माध्यम से अपने एनजीओ भागीदारों को प्रशिक्षण, शिक्षा, कौशल विकास के प्रति उनके अभियानों में सहयोग करते हुए और लाभार्थियों के आकलन के संदर्भ में उनकी शिक्षा एवं विकास में निरंतरता को सुनिश्चित करते हुए अपने प्रयासों को आगे बढ़ाया। एमवे ने दीपालय चिल्ड्रंस होम को सहायता प्रदान की और विशेष बच्चों के लिए लेखन, रंग भरने, अनुरेखण और साथ ही वंचित बच्चों के निरंतर जुड़ाव और विकास को सुनिश्चित करने के लिए घरेलू कामों में बच्चों की मदद करने संबंधी दिशा-निर्देशों के लिए ऑनलाइन सत्रों का आयोजन किया।

    पहल के बारे में दीपालय चिल्ड्रंस होम की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री जसवंत कौर ने कहा, “एमवे इंडिया के साथ हमारी साझेदारी काफी लाभदायक रही है। इस मुश्किल समय में एमवे इंडिया परिवार द्वारा दिया गया सहयोग हमारे लिए और लाभार्थियों के लिए काफी सहायक रहा है। इस सहयोग से हमें लाभार्थियों के फायदे और कल्याण के लिए और भी तन्मयता से काम करते रहने की प्रेरणा मिली है।”

    इस मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान एमवे के फाउंडर्स फंडामेंटल्स को एमवे के कर्मचारियों द्वारा अपने वेतन से स्वैच्छिक योगदानों से मजबूती प्रदान की गई। महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सहयोग करने के लिए एमवे इंडिया ने भी 2.36 करोड़ रुपए का योगदान दिया। इस फंड के माध्यम से पीएम केयर्स फंड, तमिलनाडु सीएम पब्लिक रिलीफ फंड, केरल, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के पब्लिक रिलीफ फंड्स और सरकार की ऑन-ग्राउंड स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सेवाओं के लिए सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने अपने एनजीओ पार्टनर्स के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ताओं के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), जैसे कि दस्ताने, गाउन, शू कवर्स, हेड कवर्स, मास्क, श्वासयंत्र और नेत्र सुरक्षा उपकरण कंपनी के लिए भी रकम मुहैया करवाई। साथ ही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के हिस्से के रूप में एमवे इंडिया ने पर्सनल हैंड सैनिटाइजर जैल भी विकसित किया, जो भारत में कोविड-19 से निपटने में जुटे अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

    एमवे इंडिया
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleगोएयर के कई अधिकारियों ने छोड़ी नौकरी!
    Next Article Axis Bank 1,000 लोगों को देगा नौकरी
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.