नई दिल्ली: मुंबई में आयोजित इंडिया बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स समारोह के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोनावायरस से इकोनॉमी को नुकसान हो रहा है लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने GST के मुद्दे पर भी बातचीत की है।
उन्होंने कहा कि GST को आसान बनाया जाएगा जिसके टैक्सपेयर्स को काफी आसानी होगी। पिछले साल सितंबर में निर्मला सीतारमण ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की थी। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा आया है। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, GDP के आंकड़ों से खुश हूं। दिसंबर तिमाही में GDP की ग्रोथ 4.7 फीसदी रही है।

