मैरिको ने शेयर बाजार को बताया कि बंद के दौरान उसके खाद्य तेल ब्रांड सफोला की ब्रिकी में तेजी आई, क्योंकि लोग घरेलू इस्तेमाल का सामान जमा कर रहे थे, लेकिन कुल मिलकर घरेलू बाजार में उसकी बिक्री में ‘‘एक अंकों की गिराटव’’ हो सकती है।
कंपनी ने कहा, ‘‘आय में गिरावट (भारत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार दोनों) के साथ ही भारत में प्रतिकूल कारोबारी दशाओं के चलते इस तिमाही के दौरान पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय (एबीटा) में मामूली गिरावट हो सकती है।’’ मैरिको ने हालांकि कहा कि उसके भारतीय कारोबार में मार्च की शुरुआत तक सभी श्रेणियों में सुधार का रुख था, लेकिन मार्च में अंतिम 12 दिनों के व्यवधानों से ये बढ़त चली गई।

