Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»कॉरपोरेट FD रेट्स में 20-45 bps तक की कटौती
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    कॉरपोरेट FD रेट्स में 20-45 bps तक की कटौती

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में मोटी रकम निवेश करने वाले थोड़े निराश हैं। बहुत-सी कंपनियों ने अपने एफडी रेट्स में 20-45 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। उन्होंने यह कदम देश के सबसे बड़े बैंक SBI की तरफ से एफडी रेट में कटौती किए जाने के बाद उठाया है।

    बजाज फाइनैंस मार्च के पहले हफ्ते में अपना एफडी रेट 25-40 बेसिस पॉइंट घटाने जा रही है। महिंद्रा फाइनैंस और पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने अपने एफडी रेट इसी महीने 15-45 bps तक घटाए हैं। 100 बेसिस पॉइंट एक पर्सेंटेज पॉइंट के बराबर होता है।

    एफडी रेट घटाए जाने के बाद बजाज फाइनैंस की अधिकतम एफडी रेट 7.80% हो गया है जबकि महिंद्रा फाइनैंस अब एफडी पर 8.1% और पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस 7.95% ब्याज देगी। ये सीनियर सिटिजन्स को 25 bps एक्स्ट्रा ब्याज दे रही हैं। इन सबने एफडी रेट में कटौती करने का फैसला एसबीआई की तरफ से रेट घटाने का फैसला किए जाने के बाद किया है। SBI अब मैक्सिमम 6% का एफडी रेट ऑफर कर रहा है। HDFC बैंक जैसे दिग्गज लेंडर्स FD पर मैक्सिमम 6.4% दे रहे हैं।

    बजाज कैपिटल के वाइस प्रेसिडेंट-इन्वेस्टमेंट्स मोहित मित्तल ने कहा, ‘एफडी रेट में कटौती किए जाने के बावजूद निवेशकों को बैंकों के डिपॉजिट पर 155-200 बेसिस पॉइंट एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। इसलिए उन्हें कंपनियों के एफडी में बने रहना चाहिए।’ मित्तल ने कहा कि जिन निवेशकों को अपना प्रिंसिपल अमाउंट पूरी तरह सेफ रखना है उन्हें 7.75% की यील्ड वाले सरकारी बॉन्ड्स में पैसा लगाना चाहिए, जिसकी दर में कोई गिरावट नहीं आई है। हालांकि उन्हें अपनी लिक्विडिटी की जरूरत को देखते हुए इनमें निवेश करना चाहिए क्योंकि इन बॉन्ड में सात साल का लॉक इन पीरियड होता है।

    जिन लोगों की इनकम टैक्सेबल नहीं है या जिन पर टैक्स की मामूली देनदारी बनती है, उनके लिए ही कॉरपोरेट डिपॉजिट करना सही रहेगा। हालांकि फाइनेंशियल प्लानर्स का मानना है कि सबसे ऊंचे टैक्स ब्रैकेट वालों को डेट म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने के बारे में सोचना चाहिए। डेट फंड्स को कॉरपोरेट डिपॉजिट से बेहतर माना जाता है क्योंकि इनमें इंडेक्सेशन बेनेफिट मिलता है जिससे निवेश में तीन साल से ज्यादा समय तक बने रहने पर उनसे टैक्स अदायगी के बाद बचने वाला रिटर्न ज्यादा होता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleMaruti Jimny के लिए प्रोडक्शन लाइन का निर्माण कर रही है मारुति सुजुकी
    Next Article DCC की बैठक में दूरसंचार कंपनियों को राहत देने के बारे में कोई निर्णय नहीं!
    Finance Khabar

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025

    5000 में शुरू करें FD: जब पॉकेट मनी ही सेविंग्स हो

    July 30, 2025

    SBI का करोड़ों ग्राहकों को झटका! ‘अमृत वृष्टि’ FD स्कीम पर ब्याज दरों में कटौती

    June 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.