Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»कोरोना वायरस ने भारतीय पर्यटन उद्योग को पहुँचाया अब तक 300 करोड़ रुपये का नुक्सान
    अन्य

    कोरोना वायरस ने भारतीय पर्यटन उद्योग को पहुँचाया अब तक 300 करोड़ रुपये का नुक्सान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दुनियाभर में फ़ैल रहे कोरोना वायरस की भारी मार से पर्यटन उद्योग भी त्राहि-त्राहि कर रहा है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अकेली दिल्ली में पर्यटन उद्योग को लगभग 300 करोड़ रुपये का अब तक नुकसान उठाना पड़ा है. दिल्ली ही नहीं देश में जितने भी पर्यटन स्थल है वे सब भी इसकी चपेट में आ गए है और लगातार पर्यटकों की संख्या घटती जा रही है.

    पर्यटन उद्योग की संस्था टीआईएफटीआई के अनुसार आगरा जो ताजमहल के लिए दुनियाभर के पर्यटकों आकर्षित करता रहा है में लगातार होटलों की बुकिंग रद्द हो रही है. अकेले जे.पी. होटल में 600 कमरों की बुकिंग रद्द कराई गई. इसके अलावा ताज़,क्लार्क सी राज, मुगल, ट्राइडेंट सहित दूसरे बड़े होटलों में भी लगातार कमरों की बुकिंग रद्द हो रही है. टीआईएफटीआई के प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्ताव का कहना है कि चीन और हांगकांग के बाद दुनिया के दूसरे देशों में जिस तरह कोरोना वायरस फैला है उससे केवल भारत ही नहीं यूरोप, सिंगापुर, सहित तमाम दूसरे देशों में पर्यटन उद्योग को भारी धक्का लगा है.

    पर्यटन उद्योग को लगातार एक के बाद एक होने वाली घटनाओं से भारी चोट पहुंच रही है,इस उद्योग से जुड़े लोग बताते है कि पहले जेट एयरवेज के कारण फिर कोक्स एंड किंग, के बंद होने और इस बार जब पर्यटन के लिए सबसे अनुकूल समय था कोरोना वायरस ने ऐसी चोट इस उद्योग को पहुंचाई है कि इससे उभरना पर्यटन उद्योग के लिए हाल फिलहाल संभव नहीं है.

    हैरानी की बात तोे यह है कि जब पर्यटन उद्योग कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ रहा है भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है जो बता सके कि इस उद्योग पर कोरोना का कितना असर हुआ है. सूत्र बताते है कि पर्यटन मंत्रालय ने अभी तक इस दिशा में ना तो कोई चर्चा की है और ना ही इसका कोई अध्ययन कराया है.

    coron virus tourism sector
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबैंकों के महाविलय के विरोध में बैंकों में होगी फिर हड़ताल
    Next Article RBI ने यस बैंक के बोर्ड को भंग किया, निकासी की सीमा 50,000 रुपये हुई
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.