Close Menu
    What's Hot

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»स्टार्ट-अप्स और निवेशकों के लिए लिए नया प्लेटफॉर्म है ‘अनकॉन्फ्रेंस ऑन गोगोबस’
    प्रेस विज्ञप्ति

    स्टार्ट-अप्स और निवेशकों के लिए लिए नया प्लेटफॉर्म है ‘अनकॉन्फ्रेंस ऑन गोगोबस’

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सभी चीजों को शामिल करने वाली ताजमहल तक की इस यात्रा का आयोजन 29 फरवरी को किया जाएगा, तथा यह अनौपचारिक व्यवस्था भारतीय स्टार्ट-अप के परिवेश से संबंधित कुछ बेहद अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए पृष्ठभूमि की भूमिका निभाएगी

    आगरा : टाई दिल्ली-एनसीआर, टाई ग्लोबल नेटवर्क के सबसे ज़िंदादिल चैप्टर्स में से एक है, जो अपने आप में बिल्कुल अनोखे बिजनेस ट्रिप, यानी कि “टाई टूर्स– अनकॉन्फ्रेंस ऑन गोगोबस” के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका उद्देश्य इस अद्वितीय व्यवस्था का लाभ उठाते हुए उद्यमशीलता के बिल्कुल नए मूल्यों का निर्धारण करना है। 29 फरवरी को नई दिल्ली से शुरू होने वाला यह अनोखा एकदिवसीय सम्मेलन, भारतीय स्टार्ट-अप के परिवेश से जुड़े प्रमुख हितधारकों को भविष्य में विकास के संदर्भ में सबसे ज्यादा तनाव देने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए अनौपचारिक स्थान उपलब्ध कराएगा।

    इस कार्यक्रम में भारतीय स्टार्ट-अप के परिवेश से जुड़े प्रमुख शामिल होंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं – श्री आलोक बाजपेयी, इक्सिगो; श्री तेज कपूर, फ़ोसुन; श्री आलोक बंसल, पॉलिसी बाज़ार; श्री निखिल पाहवा, मीडियानामा; श्री अक्षय चतुर्वेदी, लीवरेजएडू; श्री अंकित वैश्य, प्रोबस; श्री हेमंत कोहली, एमपेगो। इनके अलावा भी कई जाने-माने लोग मौजूद होंगे।

    इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए, टाई दिल्ली-एनसीआर की कार्यकारी निदेशक, श्रीमती गीतिका दयाल ने कहा, “स्टार्ट-अप्स सही मायने में नई-नई खोज के आधार पर विकसित होते हैं, और एक बिजनेस कॉन्फ्रेंस की अवधारणा के साथ इस बात को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? ‘अनकॉन्फ्रेंस ऑन गोगोबस’ के माध्यम से, हमारा उद्देश्य स्टार्ट-अप के परिवेश में प्रमुख हितधारकों के साथ जुड़ने, एवं नेटवर्क बनाने तथा उनसे संबद्धता के दायरे को व्यापक बनाना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चर्चाओं से बेहतर नतीजे प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना तथा यहां प्राप्त होने वाले अनुभव को सभी के लिए अद्वितीय एवं आकर्षक बनाना है। इस कार्यक्रम की मेजबानी को लेकर हम बेहद उत्सुक हैं, और हमें यकीन है कि यह कार्यक्रम सभी के लिए समान रूप से दिलचस्प प्रारूप में प्रेरणादायक बातचीत को प्रोत्साहित करते हुए भारतीय स्टार्ट-अप्स के परिवेश के लिए बिल्कुल नए मूल्यों का निर्धारण करेगा।”

    इस मौके पर गोगोबस के सह-संस्थापक, श्री अमित गुप्ता ने कहा, “‘अनकॉन्फ्रेंस ऑन गोगोबस’ का विचार बिल्कुल अनोखा है, जिसके सहारे हम स्टार्ट-अप्स और निवेशकों के लिए जानकारी को साझा करने हेतु एक प्लेटफार्म का निर्माण करना चाहते हैं। अनौपचारिक परिचर्चा के लिए निर्धारित इस कार्यक्रम का पहला संस्करण, विचारों के प्रवाह और अस्थिरता के मुद्दों के इर्द-गिर्द स्वतंत्र चर्चा में सहायता करेगा। इसके अलावा, हम इस पहले अनौपचारिक चर्चा के लिए गोगोबस द्वारा प्रदान किए जाने वाले अनुभव के माध्यम से बस यात्रा को असहज मानने की गलतफ़हमी को भी दूर करना चाहते हैं।

    ‘टाई टूर्स – अनकॉन्फ्रेंस ऑन गोगोबस’ का पहला सत्र वर्ष 2020 में गतिशीलता के विषय के साथ-साथ इन क्षेत्रों में चुनौतियों और अवसरों पर केंद्रित होगा। स्थायी और बेहतर क्षमता वाले गतिशीलता समाधान की बढ़ती जरूरतों के इर्द-गिर्द व्यावहारिक विचार-विमर्श के पहले सत्र के बाद थोड़ी देर का विराम होगा, जिसके बाद जलपान, मनोरंजन, खेल और दोपहर आपके भोजन की व्यवस्था होगी– साथ ही कार्यक्रम को और ज्यादा उत्साहजनक बनाने के लिए इसमें ताजमहल की यात्रा को भी शामिल किया गया है।

    ब्रेक के बाद दूसरे सत्र की चर्चा शुरू होगी, जिसकी मुख्य विषय-वस्तु नए जमाने के उद्यमियों की अहम समस्याओं पर केंद्रित होगी: क्या अमेज़न, गूगल, फेसबुक और अलीबाबा जैसी तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां इनोवेशन कर रही हैं या इसमें बाधा डाल रही हैं? इस सत्र में मुख्यतः इस विषय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि, बड़े-बड़े संगठन किस तरह डेटा और अपने विस्तार क्षेत्र के साथ इस खाई को और गहरा बनाते हैं, और क्या यह बात उद्यमियों को इनोवेशन करने से हतोत्साहित करती है, साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि उभरते हुए उद्यम किस तरह इन परिस्थितियों का लाभ उठा सकते हैं तथा तकनीकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के साथ तालमेल बनाए रख सकते हैं।

    unconference on gogobus
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारती एयरटेल ने 8,004 करोड़ का भुगतान किया
    Next Article आरआईएल ने आलोक इंडस्ट्रीज में 37.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.