कोलकाता: लद्दाख में भारत-चीन के बीच हिंसक संघर्ष के बाद से देशभर में लगातार चीनी सामान के बहिष्कार की मांग उठ रही है। इस बारे में व्यापारियों के एक संगठन फेवम का कहना है कि यदि चीनी सामान से दूरी बनानी भी है तो इसके लिए सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए।
उल्लेखनीय है कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ लड़ाई में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेवम) ने चीनी सामान के बहिष्कार के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। फेवम का कहना है कि चीनी सामान का बहिष्कार सोच-विचार कर किया जाना चाहिए और तब तक इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर ध्यान देना चाहिए।

