Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»“विश्व खाद्य दिवस” को “किसान पखवाड़े” के रूप में मनाएगा BoB
    प्रेस विज्ञप्ति

    “विश्व खाद्य दिवस” को “किसान पखवाड़े” के रूप में मनाएगा BoB

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा “विश्व खाद्य दिवस” 16 अक्टूबर को “बड़ौदा किसान दिवस” के रूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री ब्रजेश कुमार सिंह, महाप्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल ने यह जानकारी देते हुए अवगत कराया कि इस अवसर पर हमारे प्रदेश सहित पूरे देश में 01 से 16 अक्टूबर तक “किसान पखवाड़े” के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार अंचल की समस्त ग्रामीण एवं अर्धशरी शाखाएँ अपने स्तर पर 15 अक्टूबर को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन करेंगी । बैंक की समस्त शाखाओं एवं बैंक के 11 अग्रणी जिलों में एलडीएम के सहयोग से लगभग 2500 वर्चुअल कृषक चौपाल का आयोजन किया जायेगा । इन कार्यक्रमों में कृषकों को कृषि ऋण वितरण के अलावा विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी किसान भाइयों को उपलब्ध कराई जाएगी ।

    श्री सिंह ने अपने बैंक की उपस्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बडौदा, लखनऊ अंचल, प्रदेश के 41 जिलों में अपनी कुल 817 शहरी/अर्द्ध शहरी, ग्रामीण व महानगरीय शाखाओं के विशाल नेटवर्क के साथ बैंकिंग सुविधाऐं प्रदान कर रहा है। अपने सामाजिक व आर्थिक उत्थान के दायित्व के निर्वहन हेतु अंचल में -12- बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान (बड़ौदा आरसेटी), -12- वित्तीय साक्षरता केन्द्र (एफ.एल.सी.सी.) की स्थापना अपने सभी -11- अग्रणी जनपदों में की गयी है। जिनके द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को पूर्णतय: नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों द्वारा आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलायी जा रही है तथा अभी तक लगभग -79,782- युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रसिक्षित किया जा चुका है जिसमें से -39,098- युवा अपना खुद का रोजगार चला रहे हैं जिसमें से -16,642- युवाओं को बैंक ऋण भी प्रदान किये है।

    इस पखवाड़े के दौरान कृषि संबंधी सभी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, बैंक सरकार द्वारा हाल ही में घोषित निम्नलिखित योजनाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा:
    • कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत वित्तपोषण के लिए योजना
    • पशुपालन इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत वित्तपोषण के लिए योजना
    • माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज के पीएम फॉर्मलाइजेशन योजना के तहत वित्तपोषण सुविधा
    ये योजनाएँ बैंक और किसानों के सभी ग्राहकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले ब्याज के साथ कम मार्जिन पर उपलब्ध हैं।

    BoB
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleGoogle Meet पर 1 अक्टूबर से अनलिमिटेड कॉल के लिए लगेगा पैसा
    Next Article दबाव में रहे भारतीय शेयर बाजार
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.