Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»भारत में महंगी होने वाली हैं Audi की कारें
    ऑटोमोबाइल

    भारत में महंगी होने वाली हैं Audi की कारें

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगले साल से भारत में Audi की कारें महंगी होने वाली हैं. इसकी घोषणा कंपनी की ओर से की गई है. कीमत में बढ़ोत्तरी की वजह बढ़ती इनपुट कॉस्ट और रुपये में आ रही कमजोरी बताई जा रही है. कंपनी का कहना है कि Audi A6, Q8 आदि कारों के दाम में 1 जनवरी 2021 से 2 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होने वाली है.

    Audi India के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन का कहना है कि Audi India में हम ग्राहकों को बेस्ट देने की कोशिश में रहते हैं. लेकिन बढ़ती इनपुट कॉस्ट और रुपये में उतार-चढ़ाव ने हमारे कॉस्ट स्ट्रक्चर पर दबाव पैदा कर दिया है और हमें कीमतें बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है. 1 जनवरी 2021 से हमारे मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमतें 2 फीसदी तक बढ़ जाएंगी. हालांकि हमने विभिन्न स्तरों पर बढ़ी लागत के असर को केवल खुद तक रखने की कोशिश की लेकिन मौजूदा हालात में ग्रोथ बनाए रखने के लिए कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया है.

    आगे कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि ग्राहक पर बोझ कम पड़े. ग्राहकों पर बढ़ोत्तरी का एक छोटा हिस्सा ही पास ऑन किया जा रहा है. कंपनी ग्राहकों को कई सर्विस पैकेज की पेशकश कर रही है ताकि उन्हें कार आसानी रहे.

    Audi India ने हाल ही में Q8 सेलिब्रेशन एडिशन मॉडल लॉन्च किया है. Audi Q8 सेलिब्रेशन एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 98.98 लाख रुपये है. Audi की सबसे छोटी SUV Q2 भी हाल ही में लॉन्च हुई है. यह ‘Peace of Mind’ पैकेज के साथ आ रही है, जिसमें 5 साल का सर्विस पैकेज, 2+3 साल की एक्सटेंडेट वॉरंटी और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है. इस साल कंपनी ने RS7 Sportback, RS Q8 और A8L को भी उतारा है. ये सभी पेट्रोल मॉडल हैं. इनके सहारे Audi India इस फेस्टिव सीजन में बिक्री में तेजी की उम्मीद कर रही है. Audi A6 जैसी कुछ कारों पर ग्राहकों को सेलिब्रेशन प्रोग्राम्स की पेशकश भी की जा रही है. इसके बारे में अधिक जानकारी निकटतम Audi इंडिया डीलरशिप से ली जा सकती है.

    audi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 680 अंक मजबूत, निफ्टी 12631 पर
    Next Article EU ने अमेजन के खिलाफ दर्ज किया मामला, डेटा के अनुचित इस्तेमाल का आरोप
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.