Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»आजीविका कौशल विकास कार्यक्रम के साथ एमवे इंडिया ने अल्पसुविधा-प्राप्त महिलाओं के बीच उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया
    प्रेस विज्ञप्ति

    आजीविका कौशल विकास कार्यक्रम के साथ एमवे इंडिया ने अल्पसुविधा-प्राप्त महिलाओं के बीच उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Amway India reinforces the spirit of entrepreneurship among less privileged women, with livelihood skills development program
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    • कार्यक्रम के पहले चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने पर छात्रों के पहले बैच को मान्यता देते हुए एक वेबिनार का आयोजन किया
    • दिल्ली और हरियाणा में 400 महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एनजीओ पार्टनर दीपालय के साथ कौशल विकास कार्यक्रम के अगले चरण की शुरुआत की

    हिसार: महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने प्रयासों के अंतर्गत देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया अपने आजीविका कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने पर केंद्रित रही है। एमवे अब अल्पसुविधा-प्राप्त महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण के माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे अच्छे से चलाने का अवसर प्रदान कर रहा है। इसी के अनुरूप एमवे ने हाल ही में अपने एनजीओ पार्टनर दीपालय के सहयोग से दिल्ली में अपने कौशल विकास कार्यक्रम के पहले चरण का समापन किया। कंपनी ने अपने एनजीओ पार्टनर के साथ एक साल का कार्यक्रम पूरा करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को मान्यता देते हुए एक वेबिनार का आयोजन किया।

    कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने कहा, “एमवे में महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी सभी पहलों और व्यवसाय के मूल में है। कुछ हालिया सूचनाओं के अनुसार यदि नौकरियों में महिलाओं की समान हिस्सेदारी होती तो भारत की जीडीपी विकास दर 9% से ऊपर जाती। यह हमारी सोच के अनुरूप है और हमारा भी मानना है कि देश के वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को मजबूत करने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए हम अपने आजीविका कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से कौशल विकास और उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करके उनका सहयोग करने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। अल्पसुविधा-प्राप्त महिलाओं के लिए हमारे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में दक्षताओं का निर्माण करना और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद करना है। अपनी पायलट परियोजनाओं की सफलता के आधार पर हम दिल्ली और हरियाणा में इस कार्यक्रम का विस्तार कर रहे हैं। इस चरण के तहत हम अनुकूलित कार्यक्रमों के माध्यम से 400 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करने का इरादा रखते हैं, जो व्यवसाय चलाने/बनाए रखने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करते हैं, साथ ही ये कार्यक्रम हर कदम पर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सलाहकारों का एक समुदाय भी प्रदान करते हैं।”

    कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए दीपालय के सीईओ डॉ. जॉर्ज जॉन ने कहा, “महत्वपूर्ण आर्थिक विकास के बावजूद भारत में कार्यबल में महिलाओं की संख्या दुनिया भर की अन्य समान अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत ही कम है। हम अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यबल का हिस्सा बनने में मदद करने के अपने प्रयासों को फलीभूत करने की योजना बना रहे हैं – भले ही रोजगार के माध्यम से या उद्यमियों के रूप में। एमवे इंडिया से इस साझेदारी के साथ हमने जमीनी स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी है और टीम के अटूट सहयोग के लिए अत्यंत ही आभारी हैं।”

    छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए और भारत में महिला उद्यमिता पर विचार-विमर्श करते हुए सम्मेलन में जिन जानी-मानी शख्सियतों ने शिरकत की, उनमें प्रमुख रहे – मुख्य अतिथि श्री के. राजेश्वर राव, सीनियर एडवाइजर, इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल टू द प्राइम मिनिस्टर (ईएसी-पीएम); साथ ही सुश्री सिमरत बिश्नोई, वाइस प्रेजिडेंट, कॉर्पोरेट एंड मार्केटिंग कम्यूनिकेशंस, सीएसआर; डॉ. जॉर्ज जॉन, सीईओ, दीपालय; और श्री उदय शंकर, चीफ कंट्रोलर, विश्व युवा केंद्र (प्रमाणित भागीदार) आदि। वर्चुअल समारोह में एमवे ने शीर्ष 10 सबसे होनहार छात्रों को व्यापक स्टार्ट-अप किट प्रदान की, जिन्होंने अपनी प्रशिक्षण अवधि के दौरान असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। किट में आवश्यक उपकरण, जैसे सिलाई मशीन, मेकअप उत्पाद और उपकरण आदि शामिल हैं, जो इन छात्रों के लिए अपना व्यवसाय शुरू करने में सहायक होंगे।

    इस पहल का उद्देश्य सरकार की ‘स्किल इंडिया’ पहल के अनुरूप ही महिलाओं को समान रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विशेष पाठ्यक्रमों के साथ स्थायी आजीविका विकल्प प्रदान करना है। कार्यक्रम के तहत दीपालय अल्पसुविधा-प्राप्त वर्ग के समुदायों की 18-35 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण सत्रों में सौंदर्य और कल्याण, फैशन डिजाइनिंग, उद्यमिता और उनकी उद्यमशीलता क्षमता को उजागर करने के लिए आवश्यक अन्य सॉफ्ट स्किल्स में 1200 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है। ऐसा ही एक कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भी शुरू किया गया है।

    एमवे इंडिया ने इससे पहले 2018 में बिहार के मुजफ्फरपुर व छपरा और उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर व मिर्जापुर में अल्पसुविधा-प्राप्त महिलाओं के उत्थान के लिए उद्यमिता एवं आजीविका प्रशिक्षण परियोजना के क्षेत्रों में सहयोग प्रदान किया था। इस कार्यक्रम से 400 लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से और 20,000 लाभार्थी अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए। कंपनी का उद्देश्य 2022 तक 3,000 से अधिक महिलाओं को उद्यमी बनने/रोजगार पाने में मदद करने के लक्ष्य के साथ नए भौगोलिक क्षेत्रों में परियोजना का विस्तार करना है।

    amway
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअब किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से भरवा सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर
    Next Article एसबीआई कार्ड कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में गुरूग्राम प्रशासन के साथ
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.