नयी दिल्ली: ओमेगा सेकी मोबिलिटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली द्वारा स्थापित उद्योग संपर्क संगठन फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) ने इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकियों और उन्नत अनुसंधान पर मिल कर काम करने के उद्देश्य से करार किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि करार का उद्देश्य खास कर वैकल्पिक ऊर्जा चालित वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में इनोवेशन करना है जिसके तहत ओमेगा सेकी मोबिलिटी के मौजूदा वाहनों की सक्षमता और कार्य प्रदर्शन और बेहतर होगा।

