अहमदाबाद: खाद्य तेलों और खाद्य उत्पादों के लोकप्रिय फॉचून ब्रैंड के निर्माता अडानी विल्मर ने हैंडवाश और सैनिटाइजर सेगमेंट में कदम रखते हुए पर्सनल केयर प्रोडक्ट(व्यक्ति गत देखभाल उत्पादों) की श्रेणी का विस्तार किया है।
अडानी विल्मर ने 2019 में Alife ब्रैंड के तहत साबुन के लॉन्च के साथ पर्सनल केयर प्रोडक्ट में प्रवेश किया था।
अडानी विल्मर के मार्केटिंग विभाग के मुख्य अधिकारी अजय मोटवानी ने कहा कि, COVID-19 महामारी के कारण हैंडवाश और सैनिटाइजर के उपयोग के बारे में जागरूकता बढी है। इसकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है। हमें लगता है कि हैंडवाश और सैनिटाइजर सेगमेंट में प्रवेश करने का यह हमारे लिए उचित समय है।
हैंडवाश उत्पादों का बाजार अंदाजित 1,000 करोड़ रुपये का है। हालांकि, साबुन के 95% की तुलना में हैंडवाश का उपभोग मात्र 10% है।
उन्होंने कहा कि, पिछले तीन वर्षों में हैंडवाश श्रेणी 15% की CAGR से बढ़ी है। ग्राहक प्रवाही हैंडवॉश को पसंद कर रहे है और ऐसी उम्मीद हैं कि अगले पांच वर्षों में यह 30-40% की CAGR से बढ़ेगा।
जहां तक सैनिटाइजर का प्रश्न है, इसका बाजार 2019 के 150 करोड़ से बढक़र तीन गुना अधिक हुआ है और इस साल में यह 500 करोड़ होने का अनुमान है।
कोविड-19 महामारी समाप्त होने के बाद भी सैनिटाइजर की मांग मजबूत रहने की संभावना है। हम अगले पांच वर्षों में 30-40% की CAGR की उम्मीद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वे दोनों सेगमेन्ट में नए प्रकार और नए SKU के साथ पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।
Alife lemon हैंडवाश 200 मिलीलीटर की बोतल और 5 लीटर जार में लॉन्च किया जा रहा है। यह नींबू के प्राकृतिक संरक्षण और ग्लिसरीन की नमी के गुए देगा। Alife हैंडवाश की कीमत आकर्षक और वाजिब 49 रुपये प्रति बोतल है।
Alife Neem एलो वेरा सैनिटाइजर 50 मिलीलीटर और 200 मिलीलीटर की बोतल और 5 लीटर जार में लॉन्च किया जा रहा है। यह नीम की प्राकृतिक सुरक्षा
और एलो वेरा और ग्लिसरीन का पोषण देगा। Alife सैनिटाइजर में 70% अल्कोहल होता है और 99.9% रोगाणु सुरक्षा प्रदान करता है।

