Close Menu
    What's Hot

    Réglementations légales des jeux d'argent dans le monde entier ce qu'il faut savoir

    June 10, 2026

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026

    Tendencias actuales en el diseño de casinos y su impacto en la experiencia del usuario

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»स्टार रेटिंग कार्यक्रम के दायरे में होगा डीप फ्रीजर
    अन्य

    स्टार रेटिंग कार्यक्रम के दायरे में होगा डीप फ्रीजर

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाला ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने सोमवार को डीप फ्रीजर और हल्के वाणिज्यिक एयर कंडीशनर को स्टार लेबलिंग यानी स्टार रेटिंग कार्यक्रम के दायरे में लाने की घोषणा की। स्टार लेबल के माध्यम से उपकरण विनिर्माता यह बताता है कि उसका कोई उपकरण बिजली खर्च के हिसाब कितना किफायती है। इससे केवल इन दो प्रकार के बिजली यंत्रों के इस्तेमाल में 2030 तक कुल 9 अरब यूनिट बिजली की बचत हो सकती है और 77 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। अभी इनके लिए यह लेबलिंग स्वैच्छिक रखी गई है।

    डीप फ्रीजर का उपयोग खाने-पीने का सामान, फल, सब्जी जैसे पदार्थों के लंबे समय तक संरक्षित रखने में होता है। वहीं हल्के वाणिज्यिक एयर कंडीशनर 3 टन से 5 टन तक के क्षमता के एसी आते हैं। बीईई के 19वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिजली सचिव एस एन सहाय ने इन उपकरणों को स्टार रेटिंग कार्यक्रम के दायरे में लाने की घोषणा की।

    फिलहाल डीप फ्रीजर के लिए स्टार रेटिंग स्वैच्छिक होगा और ऊर्जा खपत मानदंड 31 दिसंबर 2021 तक प्रभावी होगा। वहीं हल्के वाणिज्यिक एयर कंडीशनर के लिये यह दो मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2021 तक स्वैच्छिक होगा। उसके बाद बाजार की स्थिति का आकलन कर इन उपकरणों के लिये स्टार रेटिंग कार्यक्रम को अनिवार्य बनाया जाएगा।

    स्टार लेबलिंग कार्यक्रम बीईई का एक प्रमुख ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम है। संस्थान के अनुसार जहां डीप फ्रीजर को स्टार रेटिंग कार्यक्रम में लाने से 2030 तक 6.2 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी वहीं हल्के वाणिज्यिक एसी के मामले में 2.8 अरब यूनिट बिजली बचत का अनुमान है। यानी कुल मिलाकर इससे 9 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी। वहीं इससे कार्बन उत्सर्जन में कुल 77 लाख टन की कमी आने का अनुमान है।

    star rating
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआरबीएल बैंक, जोमैटो ने मास्‍टरकार्ड की मदद से पेश किया को-ब्रांडेड क्रेडिट
    Next Article विमान ईंधन के दाम में 10 % की कटौती
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    In-Depth Study Report on Slot Lair Casino
    June 10, 2026
    Fortgeschrittene Strategien für den Casino-Erfolg So maximieren Sie Ihre Gewinne
    June 10, 2026
    Casino etikette Die ungeschriebenen regeln für erfolgreiches spielen
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.