Close Menu
    What's Hot

    Réglementations légales des jeux d'argent dans le monde entier ce qu'il faut savoir

    June 10, 2026

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026

    Tendencias actuales en el diseño de casinos y su impacto en la experiencia del usuario

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक बना DefExpo 20: रक्षा मंत्री
    अन्य

    देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक बना DefExpo 20: रक्षा मंत्री

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में आयोजित DefExpo के समापन समारोह में कहा कि यह एक्सपो ने देश के शौर्य और पराक्रम को उत्तर प्रदेश और राजधानी में देखने का दुर्लभ अवसर प्रदान किया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने डिफेंस एक्स्पो-2020 की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से वे लखनऊ की सेवा करते आ रहे हैं। रक्षा मंत्री होने के नाते वे यहां रक्षा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को होते देखना चाहते थे। इसके लिए डिफेंस एक्स्पो-2020 से बेहतर शायद ही दूसरी कोई इवेन्ट होती। महज तीन से चार दिन की इस इवेन्ट ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया है कि रक्षा के क्षेत्र में नया भारत सशक्त, समर्थ और समृद्ध ही नहीं हुआ, बल्कि विश्व की बड़ी से बड़ी शक्तियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह आयोजन एक शंखनाद था, जिसने बड़े ऊँचे स्वरों में दुनिया को बताया कि आने वाला समय भारत का होगा। यह एक उद्घोष था कि आने वाले समय में हमारा देश ग्लोबल डिफेंस मैनुफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा केन्द्र बनेगा।

    केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। डिफेंस एक्स्पो-2020 में विभिन्न देशों से 3000 डेलीगेट्स की भागीदारी ने इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया है। पहली बार डिफेंस एक्स्पो में इण्डो अफ्रीकन डिफेंस मिनिस्टर्स काॅन्क्लेव आयोजित हुआ। इसमें आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए ‘लखनऊ डेक्लरेशन’ एडाॅप्ट किया गया। इसके तहत इन्फाॅर्मेशन, इण्टेलीजेन्स तथा सर्विलांस शेयरिंग के लिए सहयोग को बढ़ाया जाएगा। इस आयोजन ने मित्र देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ बात करने का एक मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्स्पो-2020 भारतीय रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक ब्रेक थू्र है। भारत रक्षा क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि बड़ा निर्यातक भी बनेगा।

    आयोजन की सफलता के सन्दर्भ में केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सिद्ध किया है कि उत्तर प्रदेश में अद्भुत क्षमता है। उन्होंने कहा कि यू0पी0 का अर्थ अनलिमिटेड पोटेन्शियल है। डिफेंस एक्स्पो-2020 के कारण लखनऊ की चर्चा विदेशी मीडिया में हो रही है। इस आयोजन से लखनऊ की वैश्विक पहचान बनी है।

    केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि डिफेंस एक्स्पो में भारतीय सेना की लाइव डिमाॅन्सट्रेशन से इसकी क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। समुद्र में होने वाली गतिविधियों का गोमती रिवर फ्रण्ट पर प्रदर्शन सराहनीय रहा है। हमारी सेना विपरीत परिस्थितियों में देश को सुरक्षित रखने के साथ ही, आपदा के समय भी अच्छा कार्य करती है। भारतीय सेना का यह मानवीय पक्ष इसे विशिष्ट बनाता है।

    defence minister defence sector DefExpo Rajnath Singh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleउत्तराखंड की पहली हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई गई झंडी
    Next Article भारत की अर्थव्यवस्था में MSMEs का योगदान बहुत बड़ा: वित्त मंत्री
    Finance Khabar

    Related Posts

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026

    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați

    June 10, 2026

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    In-Depth Study Report on Slot Lair Casino
    June 10, 2026
    Fortgeschrittene Strategien für den Casino-Erfolg So maximieren Sie Ihre Gewinne
    June 10, 2026
    Casino etikette Die ungeschriebenen regeln für erfolgreiches spielen
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.