Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»उत्तराखंड की पहली हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई गई झंडी
    प्रेस विज्ञप्ति

    उत्तराखंड की पहली हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई गई झंडी

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना – उड़े देश का आम नागरिक के तहत देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक पहली बार हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रचालन किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव प्रदीप सिंह खारोला ने इस सेवा को झंडी दिखाई। उत्तराखंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर मार्गों की शुरूआत देश में पहाड़ी क्षेत्रों का हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लक्ष्य के अनुरूप है।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान 2 बोली प्रक्रिया के तहत सहस्त्रधारा-गौचर-चिन्यालीसौड़ मार्ग हेरिटेज एविएशन को प्रदान किया। हेरिटेज एविएशन सहस्त्रधारा से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक प्रतिदिन दो बार हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रचालित करेगा। हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए, उड़ान के तहत आम लोगों के लिए किराए को किफायती बनाने के लिए व्यवहार्यता गैप फंडिंग (वीजीएफ) प्रदान की जाती है। उत्तराखंड राज्य सरकार योजना को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन भी प्रदान कर रही है।

    सहस्त्रधारा हेलीपेड से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक की हेलीकॉप्टर सेवाएं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की दीर्घकालीन लंबित मांग रही है। इस मार्ग पर सेवाओं से उत्तराखंड क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और चार धाम यात्रा तीर्थयात्रियों को भी सहायता मिलेगी क्योंकि गौचर बद्रीनाथ के रास्ते पर है और चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री के रास्ते पर है। वर्तमान में उड़ान के तहत हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रचालन चंडीगढ़ से शिमला, शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू के बीच किया जा रहा है।

    सहस्त्रधारा-गौचर-चिन्यालीसौड़ मार्ग के शुरू होने के साथ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान के तहत 260 मार्गों का प्रचालन कर दिया है। इसके अलावा, उड़ान के तहत पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल) भी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से नई टिहरी, श्रीनगर (चमोली, उत्तराखण्ड) और गौचर में भी प्रचालन शुरू करने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आम जनता के लिए उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों (पूर्वोत्तर क्षेत्र, पहाड़ी राज्यों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और द्वीपों) को प्रभावी तरीके से जोड़ने के उद्देश्य से, हाल ही में उड़ान के तहत 4 वें दौर की बोली आमंत्रित की है जो प्रगति पर है।

    मार्ग के उद्घाटन के समय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे

    helicopter service udaan uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleऑटो एक्सपो: मारुति सुजुकी ने पेश की फोर्थ जेनरेशन कार ‘सुजुकी जिम्नी’
    Next Article देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक बना DefExpo 20: रक्षा मंत्री
    Finance Khabar

    Related Posts

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.