- टीएनबीसीए के साथ की साझेदारी
चेन्नई : इंडियन बैंक ने एक और सीएसआर पहल की है और इसके द्वारा 21 और 22 दिसंबर, 2019 को तमिलनाडु में दृष्टिबाधितों के लिए राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह ब्रेल चेस टूर्नामेंट तमिलनाडु ब्रेल चेस एसोसिएशन (टीएनबीसीए) के सहयोग में, राजा अन्नामलाई पुरम, एमआरसी नगर, चेन्नई में स्थित बैंक की सर्वोच्च प्रशिक्षण अकादमी ‘इमेज’ में किया जा रहा है। इसके लिए नामांकन फॉर्म टीएनबीसीए कार्यालय, नंबर 4/5 गांधी स्ट्रीट, विजयलक्ष्मी पुरम, अंबात्तूर, चेन्नई 600053, में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध हैं और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है। इस टूर्नामेंट के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफीज भी दी जाएंगी।
शतरंज प्रतियोगिता के पीछे छिपे तर्क पर टिप्पणी करते हुए, प्रबंध निदेषक और सीईओ पद्मजा चुंदुरु , इंडियन बैंक ने कहा, “टीएनबीसीए के साथ मिलकर हम तमिलनाडु में आम जनता के साथ-साथ दृष्टिबाधित लोगों में शतरंज के खेल के प्रति रुचि पैदा करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा, यह पहल हमें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के बीच शतरंज को लेकर ज्ञान और जागरूकता विकसित करने में सक्षम बनाएगी। ”
इंडियन बैंक ने सितंबर 2019 में अपने सीएसआर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में, एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के साथ मिलकर ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ लॉन्च किया था। इस परियोजना का दीर्घकालिक उद्देश्य बैंक के दिव्यांग कार्यबल की क्षमता और रोजगार को बढ़ाना है; उनके पूरे कॅरियर में और उनकी सफलता में उनका साथ देना है। दिव्यांग कार्यबल की ताकत और क्षमताओं को नौकरी की उचित भूमिकाओं के लिए पहचाना और मैप किया जाता है। इसके लिए एक सहयोगी परिवेश का निर्माण किया जाता है और साथ ही उन्हें आवश्यक एनाब्लर्स के साथ सशक्त बनाने में मदद मिलती है। एमओयू के तहत, इंडियन बैंक लक्षित समूह की पहचान करता है और इंफ़्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है जबकि एसबीआई फाउंडेशन उन्हें कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रभावी जानकारी देता है।

