Close Menu
    What's Hot

    Mostbet VIP Dasturi: Sodiq O’yinchilar Uchun Maxsus Imtiyozlar

    June 4, 2026

    Comprehensive Study Report on Lucky Twice Casino Login

    June 3, 2026

    Enhance Real Money Gaming Experience with Le Cowboy Demo Now

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस को खरीदा
    फीचर न्यूज

    रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस को खरीदा

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    reliance
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टेक्नोलॉजी आधारित हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस को 375 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स (आरएसबीवीएल) ने जरूरी शेयरों के आवंटन के साथ कार्किनोस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण से रिलायंस समूह को भारत में तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर कारोबार में अपना पैर जमाने में मदद मिलेगी।

    कार्किनोस का गठन भारत में 24 जुलाई, 2020 को हुआ था और यह कंपनी कैंसर का जल्द पता लगाने और इलाज के लिए टेक्नोलॉजी आधारित समाधान मुहैया कराती है। इसके पिछले प्रमुख निवेशकों में इवर्ट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (टाटा संस की 100 फीसदी सहायक कंपनी), रिलायंस डिजिटल हेल्थ लिमिटेड (रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी), मेयो क्लीनिक (अमेरिका), सुंदर रमन (रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स के निदेशक) और रवि कांत (टाटा मोटर्स के पूर्व एमडी) शामिल थे। कंपनी कैंसर का जल्द पता लगाने और प्रभावी इलाज से जुड़ी सेवाएं देती है, जिनकी कीमत मौजूदा दरों से काफी कम है। इसके बावजूद कंपनी अच्छा मुनाफा कमा रही है। कंपनी ने दिसंबर 2023 तक करीब 60 अस्पतालों के साथ साझेदारी की है।

    रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स ने 10 रुपये प्रति शेयर की दर से 1 करोड़ शेयर नकद में खरीदे हैं, जिनका कुल मूल्य 10 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, कार्किनोस के 36.50 करोड़ वैकल्पिक रूप से पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर भी खरीदे गए हैं, जिनका कुल मूल्य 10 करोड़ रुपये है। इन शेयरों की कीमत 365 करोड़ रुपये है। इस अधिग्रहण के हिस्से के रूप में, कार्किनोस ने कंपनी के तत्कालीन शेयरधारकों द्वारा रखे गए मौजूदा बकाया 30,075 इक्विटी शेयरों को रद्द कर दिया है। आरएसबीवीएल को इक्विटी शेयरों के आवंटन और उपर्युक्त मौजूदा बकाया इक्विटी शेयरों को रद्द करने के बाद, कार्किनोस आरआईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। कार्किनोस ने वित्त वर्ष 23 के लिए 21.911 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 22 में 0.918 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 21 में 0.004 करोड़ रुपये से क्रमशः अधिक है।

    karkinos Reliance RSBVL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबीएसएनएल में 35 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने की योजना पर काम शुरू
    Next Article वोडाफोन समूह ने लगभग 11,650 करोड़ रुपये का बकाया चुकाया
    News Desk

    Related Posts

    Test

    June 3, 2026

    En djupdykning i speltyper på inte svenska casino

    June 2, 2026

    Mostbet mobil tətbiqini yeniləmək üçün APK yüklə və asan bahis et

    June 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ranking Dos Casino Novo Online Que Marcam A Diferença
    June 3, 2026
    Test
    June 3, 2026
    A Deep Dive into InOut Games: The Studio Behind Avia Fly 2
    June 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.