भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 6 दिसंबर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.2 बिलियन डॉलर घटकर पांच महीने के निचले स्तर 654.86 बिलियन डॉलर पर आ गया। 29 नवंबर के सप्ताह में भंडार में 1.5 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई थी, जबकि इससे पहले आठ सप्ताह में इसमें 48.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में परिवर्तन केंद्रीय बैंक के विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ भंडार में रखी गई विदेशी परिसंपत्तियों के मूल्य में वृद्धि या मूल्यह्रास के कारण होता है। रुपये में अनावश्यक अस्थिरता को रोकने के लिए आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजार के दोनों तरफ हस्तक्षेप करता है।
IDFC First Bank में भारत की economist गौरा सेन गुप्ता ने बताया कि जिस सप्ताह के लिए forex reserve के आंकड़े हैं, उस सप्ताह RBI ने 6.1 बिलियन डॉलर मूल्य के डॉलर बेचे हैं, जबकि revaluation gains लगभग 2.7 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है
पिछले सप्ताह, रुपया चीनी युआन में कमजोरी और नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड (NDF) बाजार में डॉलर की मजबूत बोली के कारण 84.7575 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया, जिसके कारण RBI को हस्तक्षेप करना पड़ा। पिछले सप्ताह मुद्रा में 0.2% की गिरावट आई।

