भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों के करोड़ों रुपये एकबार फिर डूब गए। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार एक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स जहाँ 662 अंकों की गिरावट के साथ 79,402 पर बंद हुआ वहीँ निफ्टी 218 अंकों की गिरावट के साथ 24,180 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में Indusind bank में सबसे ज्यादा 18.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा BPCL में 5.44 फीसदी, Adani Enterprises में 4.63 फीसदी, Sriram Finance में 4.62 फीसदी और Coal India में 3.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा बढ़त ITC में 2.45 फीसदी, Axis Bank में 1.95 फीसदी, BEL में 1.23 फीसदी, HUL में 1.13 फीसदी और Britania में 1.12 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी Oil & Gas में 2.45 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Consumer Durables में 2.45 फीसदी, निफ्टी Realty में 1.43 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 1.11 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 2.18 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.07 फीसदी, निफ्टी Metal में 2.35 फीसदी, निफ्टी Media में 1.64 फीसदी, निफ्टी IT में 0.21 फीसदी, निफ्टी Financial services में 0.32 फीसदी, निफ्टी Auto में 2.11 फीसदी और निफ्टी Bank में 1.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी FMCG में 0.93 फीसदी और निफ्टी Healthcare में 0.34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

