बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 76,000 के पार पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी भी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। दोपहर के कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 599.29 अंक बढ़कर 76,009.68 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 153.7 अंक बढ़कर 23,110.80 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में बिकवाली हावी होने से सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स 19.89 अंक गिरकर 75,390.50 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 24.65 अंक गिरकर 22,932.45 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर, इंडिया विक्स 6.83% उछलकर 23.19 पर पहुंच गया। इससे पता चलता है कि बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है.
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों मेंIndusInd Bank, Axis Bank, HDFC Bank, Larsen & Toubro और ICICI Bank के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। Wipro, NTPC, Maruti और Mahindra & Mahindra के शेयरों को नुकसान हुआ. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार को 23,000 के स्तर पर रुकावट महसूस हो रही है। चुनाव नतीजे घोषित होने के कारण निवेशक इस स्तर पर मुनाफावसूली कर रहे हैं.

