Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»30190 कर्मचारियों के लिए SBI ने तैयार की VRS स्कीम
    फीचर न्यूज

    30190 कर्मचारियों के लिए SBI ने तैयार की VRS स्कीम

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    SBI leads in e-payment
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अपनी लागत को ऑप्टिमाइज करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) की प्लानिंग की है. इसके तहत लगभग 30190 कर्मचारी आएंगे. एसबीआई के कुल कर्मचारियों की संख्या मार्च 2020 के आखिर तक 2.49 लाख थी. मार्च 2019 तक यह संख्या 2.57 लाख थी. सूत्रों के मुताबिक, वीआरएस के लिए एक ड्राफ्ट स्कीम तैयार हो चुकी है और बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है. प्रस्तावित स्कीम का नाम ‘Second Innings Tap VRS-2020’ है.

    ड्राफ्ट स्कीम एसबीआई के ऐसे कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक नौकरी छोड़ने का रास्ता उपलब्ध कराएगी, जो अपने ​करियर के पूरे होने के पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, जिनकी परफॉरमेंस बेहद उच्च स्तर की नहीं है, जिनके साथ कुछ व्यक्तिगत समस्याएं हैं या बैंक के बाहर अपनी प्रोफेशनल/पर्सनल लाइफ चाहते हैं.

    SBI की वीआरएस स्कीम ऐसे सभी स्थायी अधिकारियों और स्टाफ के लिए खुली होगी, जिन्होंने निर्धारित तारीख तक बैंक को 25 साल की सेवा दी होगी या 55 साल की उम्र पूरी कर चुके होंगे. स्कीम 1 दिसंबर से फरवरी आखिर तक खुली रहेगी. इसी अवधि में वीआरएस के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. प्रस्तावित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के मुताबिक, कुल 11565 अधिकारी और 18625 स्टाफ मेंबर्स वीआरएस स्कीम के लिए योग्य होंगे.

    कहा गया कि अगर स्कीम के तहत रिटायरमेंट के लिए योग्य कर्मचारियों में से 30 फीसदी वीआरएस स्कीम को अपनाते हैं तो जुलाई 2020 की सैलरी पर आधारित अनुमान के मुताबिक एसबीआई को 1,662.86 करोड़ रुपये की बचत होगी. जिन स्टाफ मेंबर्स की वीआरएस के तहत रिटायरमेंट की अपील मानी जाएगी, उन्हें वास्तविक रिटायरमेंट डेट तक बची हुई सेवा अवधि के लिए सैलरी का 50 फीसदी एक्स ग्रेशिया के रूप में मिलेगा. अन्य फायदे जैसे ग्रेच्युटी, पेंशन, प्रोविडेंट फंड और मेडिकल बेनिफिट्स भी वीआरएस लेने वाले इंप्लॉइज को मिलेंगे. स्कीम के तहत रिटायर होने वाले स्टाफ मेंबर रिटायरमेंट की तारीख से लेकर 2 साल तक की निश्चित समयावधि के बाद बैंक के साथ दोबारा जुड़ने के योग्य होंगे.

    SBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअर्थव्यवस्था को चालू वित्त वर्ष में 20 लाख करोड़ रुपये की क्षति हो सकती है: एक्सपर्ट
    Next Article 29 साल बाद फिर लौट रही है Wagoneer
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.