मुंबई: वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स ने 748 अंक की ऊंची छलांग लगाई। विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 748.31 अंक या 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,687.91 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 203.65 अंक या 1.87 प्रतिशत के लाभ से 11,095.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब सात प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब चार प्रतिशत की बढ़त में रहा।
रिजर्व बैंक ने शशिधर जगदीशन को तीन साल के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। मारुति, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे।

