नई दिल्ली: निलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL)में हिस्सेदारी बेचने के लिए एडवाइजर की नियुक्ति 17 फरवरी को होगी। इस बिक्री के लिए लीगल एडवाइजर औऱ एसेट वैल्यूअर नियुक्त होंगे। एडवाइजर के लिए SBI Capital Markets, Deloitte, ICICI Securities औऱ IDBI Capital Market & Securities ने आवेदन किए हैं। वहीं, मर्चेंट बैंकर के लिए Adroit Technical Services और LSI Financial Services ने आवेदन दिए हैं। लीगल एडवाइजर के लिए Link Legal India Law Services, Trilegal और L & L Partners ने आवेदन दिए है।
ग़ौरतलब है कि NINL में सरकार की अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। NINL में MMTC की 49.08 फीसदी और NMDC की 10.10 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, MECON की 0.68 फीसदी और BHEL की 0.68 फीसदी हिस्सेदारी है।

