Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»बैंक ऑफ बड़ौदा ने की व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत
    प्रेस विज्ञप्ति

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने की व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत

    fkhabarBy fkhabarJanuary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    वॉट्सऐप ने कहा- यूजर्स के लिए फिलहाल नई प्राइवेसी पॉलिसी मानना जरूरी नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप के माध्यम से इंस्टेंट बैंकिंग सर्विस
    • बैंक के ग्राहकों और गैर-ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध हैं ये सेवाएं

    बरेली– सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच अग्रणी और देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक-  बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत करने की घोषणा की है। व्हाट्सएप के माध्यम से बैंक द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में शामिल हैं- बैलेंस के बारे में जानकारी हासिल करना, मिनी स्टेटमेंट, चेक स्टेटस की जाँच करना, चेक बुक रिक्वेस्ट, डेबिट कार्ड ब्लॉक करना, बैंक के उत्पाद और सेवाओं की जानकारी, डिजिटल उत्पादों के लिए रजिस्टर/आवेदन करना आदि।

    यह पहल अपने ग्राहकों को अपने घर के आराम से आसान बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में बैंक की डिजिटल मौजूदगी को और मजबूत करती है। बैकिंग सेवा से जुड़े प्रमुख लाभ बिना किसी अतिरिक्त सेवा शुल्क के एंड्राॅयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध हैं। इस तरह ग्राहकों को 24बाई7 बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होती हैं, उन्हें आवेदन डाउनलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं होती और सभी ग्राहकों के लिए आसान पहुंच और सुविधा मिलती है।

    दिलचस्प बात यह है कि बैंक के उत्पादों, सेवाओं, ऑफर्स, एटीएम और शाखाओं के लोकेशन से संबंधित जानकारी के लिए ऐसे लोग भी इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं। जाने-पहचाने साॅल्यूशन और इसकी सरलता से ग्राहक व्हाट्सएप के माध्यम से सहज तरीके से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत के अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री ए.के. खुराना ने कहा, ‘‘अपने ग्राहकों को एक सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करना हमेशा बैंक की प्राथमिकता रही है। हम नवीनतम तकनीकों का उपयोग करते हुए सरल और अभिनव बैंकिंग समाधान पेश करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया की बढ़ती प्रमुखता के साथ, हम मानते हैं कि व्हाट्सएप बैंकिंग हमारे ग्राहकों को उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए असीम सुविधा प्रदान करेगा।’’

    व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं को सक्रिय करने के लिए, कृपया निम्न चरणों का पालन करेंः-

    1. रजिस्टर करें- अपनी मोबाइल संपर्क सूची में बैंक के व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट नंबर 8433 888 777 को सेव करें

    2. संदेश भेजें- व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म का उपयोग करके इस नंबर पर “HI” भेजें और बातचीत शुरू करें।

    या फिर आप सीधे बैंक के व्हाट्सएप नंबर पर बातचीत शुरू करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://wa.mhttps://wa.me/918433888777?text=Hi

    अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- www.bankofbaroda.in

    BoB
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदेश के बाजार में अब आया गोबर से बना पेंट
    Next Article शेयर बाजार नये शिखर पर
    fkhabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.