मेरठ। जापान के नंबर 1 रैप एंड फाॅइल ब्राण्ड असाही कासेई को इकाॅनोमिक टाइम्स ने ‘प्रीफर्ड प्रीमियम किचन कुकिंग एंड फूड प्रीजर्विंग शीट्स ब्राण्ड’ का इंडस्ट्री लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया है। इस शानदार उपलब्धि हासिल करने पर भारतीय ग्राहकों का आभार व्यक्त करने के लिये असाही कासेई ने दिल को छू लेने वाली ब्रांड की पहली फिल्म ‘ग्रेटिट्यूड फिल्म’ लांच की है।
ग्राहक-केन्द्रित ब्राण्ड कैम्पेन #ShareThePraise को लांच कर असाही कासेई ने उन सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस ब्रांड को इस श्रेणी में देश का सबसे पसंदीदा ब्राण्ड बनने में मदद की है।
इस ब्राण्ड फिल्म में सेलीब्रिटी शेफ रणवीर ब्रार, एक्टर-मदर नेहा धूपिया, एक्टर-माॅडल श्रेया चैधरी, जो बैंडिश बैंडिट्स से प्रसिद्ध हुई थीं और ड्रीम्जक्राफ्ट वेडिंग प्लानिंग की पुरस्कार-विजेता सीईओ प्रेरिता पुरी जैसे चर्चित चेहरे अपनी और अपने किसी करीबी की सफलता की कहानियाँ कहते हुए दिखेंगे।
भारत में असाही कासेई कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर श्री लव ओबेराॅय ने कहा कि, “शुरूआत से ही हमारी कंपनी की यात्रा बेहतरीन रही है और यह अवार्ड जीतने से भारत में हमारी स्थिति मजबूत हुई है। एक ब्राण्ड के तौर पर हम मुख्य रूप से अपने प्रीमियम उत्पादों के जरिये फूड के संरक्षण और उसे लंबे समय तक ताजा रखने, उसे व्यर्थ होने से बचाने में मदद करने और स्वस्थ जीवनशैली के लिये ऑइल-फ्री कुकिंग का समर्थन करने की ओर ध्यान देते हैं।
#ShareThePraise कैम्पेन ग्राहकों को उनकी एक ऐसी प्यारी याद साझा करने के लिये प्रोत्साहित करता है, जिसमें उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के कारण कुछ पाया है। जैसा कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान रसोईघर के कामों में मदद के लिये असाही कासेई की तारीफ साझा की है। इसके जरिये असाही कासेई का लक्ष्य ऐसे सेलीब्रिटीज और निष्ठावान ग्राहकों की असली कहानियाँ दुनिया के सामने लाना है, जो असाही कासेई के उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, और ऐसा करने के लिये दूसरों को भी प्रोत्साहित करते हैं।

