नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य अनाज, चावल , लौह अयस्क , सिरेमिक उत्पाद, फार्मा तथा चिकित्सा उपकरणों की मांग आने से मौजूदा वर्ष के सितंबर में भारतीय निर्यात में 5.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के गुरुवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2020 में 27 अरब 58 करोड डॉलर का निर्यात किया गया।सितंबर 2019 में यह आंकड़ा 26 अरब 20 लाख डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल निर्यात 125 अरब 25 को डालर का रहा है।इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कुल निर्यात 159 अरब 16 करोड डालर का था।इसमें 21.31 की गिरावट आई है।
आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2020 में कुल आयात 19.60 प्रतिशत गिरकर 30 अरब 31 करोड डालर का रह गया है। सितंबर 2019 में कुल आयात 37 अरब 69 करोड डालर का रहा था।

